टैली प्राइम से संबंधित इस पोस्ट मे आज आप टैली के अंतर्गत अलग-अलग अकाउंटिंग वाउचर्स (Accounting Vouchers) मे एंट्री कैसे बनाते, यह जानेंगे। पिछली पोस्ट मे Accounting Vouchers क्या होते हैं, और कौन सी एंट्री किस अकाउंटिंग वाउचर के अन्तर्गत बनाई जाती है यह बताया जा चुका है, उसे जरूर पढ़ें। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
पिछला लेख – How to Make Entry in Accounting Vouchers in Hindi
नोट – Tally Prime सीरीज के कम्प्लीट लेख इस लिंक Complete Tally Series पर क्लिक करके प्राप्त करें।

अकाउंटिंग वाउचर मे एंट्री बनाने से संबंधित जरूरी बातें | Important things about Recording Entry in Accounting Vouchers
- जब हम कोई एंट्री टैली मे बनाते हैं तो सबसे पहले उस एंट्री से संबंधित लेजर्स क्रीऐट करने होते हैं, लेजर कैसे क्रीऐट करते है यह पिछली पोस्ट मे बताया जा चुका है। नीचे के प्रश्नों में जिस भी एंट्री को बनाना बताया गया है, उस एंट्री से संबंधित कौन-कौन से लेजर बनेंगे तथा किसके अन्डर जाएंगे यह भी बताया गया है। उदाहरण के लिए SBI A/c > Bank Account, यहाँ SBI A/c लेजर का नाम है और Bank Account लेजर ग्रुप है। Cash A/c का लेजर पहले से क्रीऐट होता है, इसे बनाने की आवश्यकता नहीं होती है।
- जो भी लेजर एक बार क्रीऐट कर लिया जाता है, उसे दोबारा क्रीऐट करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- जब भी हम टैली मे एंट्री बनाते हैं तो सबसे पहले डेट/तारीख (Date) इंटर करनी होती है। अलग-अलग डेट मे एंट्री बनाने के लिए F2 प्रेस करके डेट चेंज कर सकते हैं।
- Payment, Receipt और Contra वाउचर को सिंगल या डबल एंट्री मोड मे बदलने के लिए Ctrl+H कुंजी का इस्तेमाल करेंगे। सिंगल/डबल एंट्री मोड क्या है, यह पिछली पोस्ट मे बताया गया है।
- एंट्री बनाते वक्त To, By की जगह Cr, Dr लाने के लिए F12 (Configuration Setting) प्रेस करेंगे और Use Cr/Dr instead of To/By विकल्प को Yes करें।
अकाउंटिंग वाउचर्स में एंट्री बनाना | Record Entry in Accounting Vouchers
Q1. मोहन शर्मा और सोहन शर्मा ने मिलकर MS & Co. नाम से नया व्यापार शुरू किया, जिसमे मोहन ने 300000 तथा सोहन से 200000 रु इन्वेस्ट किए।
व्यापार में कैश पूंजी के रूप में प्राप्त हो रहा है, इसलिए उपरोक्त प्रश्न की एंट्री Receipt Voucher (F6) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry Mode (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Mohan’s Capital > Capital Account, Sohan’s Capital > Capital Account
एंट्री बनाने के लिए गेटवे ऑफ टैली (Gateway of Tally) से Vouchers मे जाएं और कीबोर्ड से F6 बटन प्रेस करें। इससे Receipt Voucher खुलेगा, जिसमे निम्न प्रकार से एंट्री दर्ज करें।
| Account | Debit | Credit |
| Cr. Mohan’s Capital | 300000 | |
| Cr. Sohan’s Capital | 200000 | |
| Dr. Cash A/c | 500000 |
Q2. SBI बैंक में नया खाता खुलवाया तथा 50000 रु जमा किए।
व्यापार के बैंक खाते मे कैश जमा हो रहा है, इसलिए एंट्री Contra Voucher (F4) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry Mode (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers : SBI A/c > Bank Account
एंट्री बनाने के लिए गेटवे ऑफ टैली (Gateway of Tally) से Vouchers मे जाएं और कीबोर्ड से F4 बटन प्रेस करें। इससे Contra Voucher खुलेगा, जिसमे निम्न प्रकार से एंट्री दर्ज करें।
| Account | Debit | Credit |
| Cr. Cash A/c | 50000 | |
| Dr. SBI A/c | 50000 |
Q3. 61000 रु का विकाश से माल खरीदा तथा 45000 रु नगद पेमेंट किया, बाकी उधार किया।
नोट – इस सौदे में पूरा पेमेंट नहीं किया गया है, इसलिए इसको ऐडजस्ट करने के लिए दो एंट्री बनाएंगे।
Entry – 1
माल खरीदा गया है, इसलिए एंट्री पहली एंट्री Purchase Voucher (F9) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Purchase A/c > Purchase A/c, Vikash’s A/c > Sundry Creditor
एंट्री बनाने के लिए गेटवे ऑफ टैली (Gateway of Tally) से Vouchers मे जाएं और कीबोर्ड से F9 बटन प्रेस करें। इससे Purchase Voucher खुलेगा, जिसमे निम्न प्रकार से एंट्री दर्ज करें।
| Account | Debit | Credit |
| Cr. Vikash’s A/c | 61000 | |
| Dr. Purchase A/c | 61000 |
नोट – एंट्री बनाते वक्त Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने, फिर बिल नंबर 1 दर्ज करे तथा बाकी सभी ऑप्शन को डिफ़ॉल्ट रहने दे।
Entry – 2
माल खरीददारी के लिए 45000 पेमेंट किया गया है, इसलिए दूसरी एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Vikash’s A/c | 45000 | |
| Cr. Cash A/c | 45000 |
नोट – एंट्री बनाते वक्त Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करे तथा एंट्री एक्सेप्ट करें।
Q4. 20000 रु का नगद माल खरीदा।
माल (Goods) खरीदा गया है, इसलिए एंट्री Purchase Voucher (F9) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
| Account | Debit | Credit |
| Cr. Cash A/c | 20000 | |
| Dr. Purchase A/c | 20000 |
Q5. 34500 रु का नगद माल बेचा तथा पेमेंट SBI खाते में प्राप्त किया।
माल बेचा गया है, इसलिए एंट्री Sales Voucher (F8) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Sales A/c > Sales Account
| Account | Debit | Credit |
| Dr. SBI A/c | 34500 | |
| Cr. Sales A/c | 34500 |
Q6. विकाश को 16000 रु SBI खाते से पेमेंट किए।
पार्टी को पेमेंट किया गया है, इसलिए एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Vikash | 16000 | |
| Cr. SBI A/c | 16000 |
नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर 1 सिलेक्ट करें तथा आगे बढ़ें।
Q7. 27000 रु का 5% छूट देकर नगद माल बेचा।
माल बेचा गया है, इसलिए एंट्री Sales Voucher (F8) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Discount Allowed > Indirect Expense
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Cash A/c | 25650 | |
| Dr. Discount Allowed A/c | 1350 | |
| Cr. Sales A/c | 27000 |
Q8. बालाजी इलेक्ट्रानिक्स से निम्नलिखित संपत्ति खरीदी तथा नगद भुगतान किया।
- Laptop – रु 28000
- Printer – रु 24000
- Cooler – रु 8000
- Air Conditioner – रु 45000
संपत्तियाँ नगद खरीदी गई है, इसलिए एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Laptop > Fixed Assets, Printer > Fixed Assets, Cooler > Fixed Assets, Air Conditioner > Fixed Assets.
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Laptop | 28000 | |
| Dr. Printer | 24000 | |
| Dr. Cooler | 8000 | |
| Dr. Air Conditioner | 45000 | |
| Cr. Cash A/c | 105000 |
Q9. चाय खर्च भुगतान किया 1200 रु।
चाय खर्चा नगद भुगतान किया है, इसलिए एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Tea Expense A/c > Indirect Expense
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Tea Expense A/c | 1200 | |
| Cr. Cash A/c | 1200 |
Q10. 68000 रु का विजय से उधार माल खरीदा तथा 1100 नगद भाड़ा दिया।
नोट – इस प्रश्न में दो सौदे हुए हैं, इसलिए दो एंट्री बनानी होंगी। पहली Purchase की तथा दूसरी Payment की।
Entry – 1
माल खरीदा है, इसलिए पहली एंट्री Purchase Voucher (F9) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Vijay’s A/c > Sundry Creditor
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Purchase A/c | 68000 | |
| Cr. Vijay’s A/c | 68000 |
नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने तथा बिल नंबर 2 दर्ज करे और एक्सेप्ट करें।
Entry – 2
भाड़ा भुगतान किया है, इसलिए दूसरी एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Freight Inward A/c > Direct Expense
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Freight Inward A/c | 1100 | |
| Cr. Cash A/c | 1100 |
Q11. 1800 रु नगद कमीशन प्राप्त किया।
कमीशन के रूप मे कैश प्राप्त हो रहा है, इसलिए एंट्री Receipt Voucher (F6) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Commission Received A/c > Indirect Income
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Cash A/c | 1800 | |
| Cr. Commission Received A/c | 1800 |
Q12. 48000 रु का नगद माल बेचा।
माल बेचा गया है, इसलिए एंट्री Sales Voucher (F8) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Cash A/c | 48000 | |
| Cr. Sales A/c | 48000 |
Q13. 32000 रु का 10% व्यापारिक छूट के साथ नगद माल बेचा।
माल बेचा गया है, इसलिए एंट्री Sales Voucher (F8) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
नोट – व्यापारिक छूट को रिकॉर्ड नहीं किया जाता है, इसलिए 32000 का 10% छूट 3200 Rs काटकर एंट्री की जाएगी।
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Cash A/c | 28800 | |
| Cr. Sales A/c | 28800 |
Q14. SBI खाते से 18000 रु निकाले।
बैंक खाते से पैसे निकाले गए है, इसलिए एंट्री Contra Voucher (F4) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Cash A/c | 18000 | |
| Cr. SBI A/c | 18000 |
Q15. 38500 रु का वरुण को 20 दिन का टाइम देकर उधार माल बेचा।
यहाँ माल बेचा गया है, इसलिए एंट्री Sales Voucher (F8) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड As Voucher (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Ledgers – Varun’s A/c > Sundry Debtor
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Varun’s A/c | 38500 | |
| Cr. Sales A/c | 38500 |
नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे New Ref ऑप्शन चुने तथा बिल नंबर 3 दर्ज करे और Credit Period मे 20 दिन दर्ज कर आगे बढ़ें।
Q16. कर्मचारी को वेतन भुगतान किया 13000 रु।
यहाँ वेतन भुगतान किया गया है इसलिए एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Ledgers – Salary A/c > Indirect Expenses
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Salary A/c | 13000 | |
| Cr. Cash | 13000 |
Q17. 5000 रु का वरुण से माल वापस प्राप्त हुआ।
यहाँ माल वापस प्राप्त हुआ है, इसलिए एंट्री Journal Voucher (F7) में बनाएंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Ledgers – Sales Return A/c > Sales Account
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Sales Return A/c | 5000 | |
| Cr. Varun’s A/c | 5000 |
नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर सिलेक्ट करें तथा बाकी सभी ऑप्शन को डिफ़ॉल्ट एक्सेप्ट करें।
Q18. वरुण से 30000 रु प्राप्त किए।
यहाँ पार्टी से कैश प्राप्त हुआ है इसलिए एंट्री Receipt Voucher (F6) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे।
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Cash A/c | 30000 | |
| Cr. Varun’s A/c | 30000 |
नोट – Bill-wise Details मे Method of Adj मे Agst Ref ऑप्शन चुने, फिर Pending Bill नंबर सिलेक्ट करें तथा आगे बढ़ें।
Q19. 7200 रु का माल आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गया।
यहाँ माल जल गया है इसलिए एंट्री Journal Voucher (F7) में बनाएंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Ledgers – Goods Loss by Fire A/c > Indirect Expenses
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Goods Loss by Fire A/c | 7200 | |
| Cr. Purchase A/c | 7200 |
Q20. 9000 रु दुकान का किराया दिया।
यहाँ किराया भुगतान किया गया है इसलिए एंट्री Payment Voucher (F5) में बनाएंगे, तथा वाउचर मोड Double Entry (Ctrl+H) सिलेक्ट करेंगे। इस एंट्री से संबंधित निम्न नए लेजर क्रीऐट करेंगे।
Required Ledgers – Shop Rent A/c > Indirect Expenses
| Account | Debit | Credit |
| Dr. Shop Rent A/c | 9000 | |
| Cr. Cash A/c | 9000 |
अंतिम शब्द | Final Word
टैली प्राइम के अंतर्गत आज आपने अलग-अलग Accounting Vouchers मे एंट्री बनाना सीखा। उम्मीद है यह लेख आपको अच्छा लगा होगा। यदि इस लेख से संबंधित आपका कोई प्रश्न हो तो अवश्य पूछें। यह पेज अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे जो भी अकाउंटिंग टैली की तैयारी कर रहे हैं।
धन्यवाद!
यह लेख भी भी पढ़ें –
अकाउंटिंग और बुककीपिंग की मुख बातें