टैली प्राइम ( Tally Prime) व्यापार में कंप्युटरीक्रत लेखा-जोखा रखने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। यह एक ऐसा व्यवसायिक सॉफ्टवेयर है जो खरीद-बिक्री, लाभ-हानि, अकाउंट व इनवेंट्री, जीएसटी रिटर्न आदि सभी प्रकार के व्यावसायिक क्रिया कलापों को सुनियोजित ढंग से रिकार्ड करता है। आज का लेख टैली प्राइम में Purchase Sales Voucher Entry बनाने से संबंधित है, तो चलिए जानते है Purchase Sales Voucher Entry कैसे बनाते हैं।
नोट – टैली प्राइम के सभी स्टेप बाई स्टेप नोट्स के लिए इस लिंक Tally Prime All Notes पर क्लिक करें –

पर्चेज सेल्स वाउचर एंट्री प्रश्न | Question for Purchase Sales Voucher Entry
टैली मे परचेस और सेल्स वाउचर एंट्री (Purchase Sales Voucher Entry) बनाने के लिए यहाँ दो प्रश्न दिए गए है, एक खरीददारी (Purchase) और दूसरा बिक्री (Sales) के लिए। आगे इन्ही प्रश्नों के आधार पर Purchase Sales Voucher Entry बनाना सीखेंगे।
प्रश्न 1 – निम्नलिखित माल नगद खरीदा।
| Sr. | Name of Item | Qty | Rate |
| 1 | Samsung Galaxy A35 | 100 Pcs | 24500 |
| 2 | Motorola G85 | 200 Pcs | 17999 |
| 3 | Motorola Edge 40 Neo | 100 Pcs | 21999 |
| 4 | HP Core i3 15″ Laptop | 50 Pcs | 36500 |
प्रश्न 2 – निम्नलिखित माल नगद बेचा।
| Sr. | Name of Item | Qty | Rate |
| 1 | Samsung Galaxy A35 | 50 Pcs | 25500 |
| 2 | Motorola G85 | 150 Pcs | 19999 |
| 3 | Motorola Edge 40 Neo | 70 Pcs | 22999 |
उपरोक्त माल की Purchase Sales Voucher Entry दर्ज करने के लिए, पहले खरीदे गए माल के Stock Groups, Units और Stock Items बनाने होंगे।
नोट – Stock Group, Stock Items और Units क्या होते हैं और कैसे क्रीऐट किए जाते है, इसके लिए पिछली पोस्ट How to Create Stock Group and Stock Item देखें।
नीचे बताया गया है कि उपरोक्त खरीदे गए माल के लिए कौन-कौन से Inventory Masters यानि Stock Items, Stock Groups और Units बनाने होंगे। इन Inventory Masters को निम्न बताए गए पाथ (Path) के अनुसार क्रीऐट कर लेंगे।
1. Stock Groups Creation
Path : Gateway of Tally>Create>Stock Group>Enter
उपरोक्त बताए पाथ के अनुसार जाने पर स्टॉक ग्रुप बनाने के लिए एक विंडो ओपन होगी जिसमे निम्न स्टॉक ग्रुप बनाए-
| Sr No | Stock Group Name | Under |
| 1 | Mobiles | Primary |
| 2 | Laptops | Primary |
2. Units Creation
Path : Gateway of Tally>Create>Units>Enter
उपरोक्त बताए पाथ के अनुसार जाने पर यूनिट बनाने के लिए एक विंडो ओपन होगी जिसमे निम्न यूनिट बनाए-
| Sr No | Type | Symbol | Formal Name | Decimal |
| 1 | Simple | Pcs | Pieces | 0 |
3. Stock Items Creation
Path : Gateway of Tally>Create>Stock Item
| Sr No | Item Name | Stock Group | Unit |
| 1 | Samsung Galaxy A35 | Mobiles | Pcs |
| 2 | Motorola G85 | Mobiles | Pcs |
| 3 | Motorola Edge 40 Neo | Mobiles | Pcs |
| 4 | HP Core i3 15″ Laptop | Laptops | Pcs |
खरीदे गए माल के लिए सभी Inventory Masters बना लेने के बाद Purchase Sales Voucher Entry बनाने के लिए लेजर्स क्रीऐट करने होंगे, यह लेजर्स निम्न प्रकार हैं।
4. Ledgers Creation
Path : Gateway of Tally>Create>Ledgers>Enter
| Sr No | Ledger Name | Under |
| 1 | Purchase A/c | Purchase Account |
| 2 | Sales A/c | Sales Account |
मास्टर्स तथा लेजर्स बना लेने के बाद अब Purchase Sales Voucher Entry बनाएंगे।
पर्चेज एंट्री | Purchase Entry
Path : Gateway of Tally>Vouchers>Purchase (F9)
उपरोक्त पथ के अनुसार पर्चेज वाउचर ओपन करें और निम्न प्रकार से जानकारी दर्ज करें-
Purchase Voucher Creation
- Voucher Mode : वाउचर मोड Item Invoice होना चाहिए, बदलने के लिए Ctrl+H प्रेस करें।
- Date : वाउचर एंट्री तारीख दर्ज करें।
- Invoice No : बिल नंबर दर्ज करें, जो माल खरीदा है।
- Date : बिल की तारीख दर्ज करें।
- Party : Cash (नगद खरीददारी के लिए)
- Purchase Ledger : Purchase A/c
- Name of Item : इसमे आइटम सिलेक्ट करें Samsung Galaxy A35
- Qty : 100
- Rate : 24500
नोट – Samsung Galaxy A35 की Qty और Rate दर्ज करने के बाद इंटर करें और दूसरा स्टॉक आइटम (Motorola G85) सिलेक्ट करें, और उसकी भी Qty और Rate दर्ज करें। इसी प्रकार सभी आइटम्स को एक-एक करके सिलेक्ट करेंगे और उनकी Qty और Rate दर्ज करेंगे। बाकी ऑप्शन को डिफ़ॉल्ट रखते हुए वाउचर Accept (Ctrl+A) कर लेंगे।
उपरोक्त पर्चेज वाउचर मे दर्ज की गई जानकारी का प्रारूप टैली प्राइम मे निम्न प्रकार से दिखाई देगा।

वाउचर एक्सेप्ट करने के बाद खरीदे गए माल की रिपोर्ट Gateway of Tally से Stock Summary में देख सकते है। यहाँ स्टॉक ग्रुप सिलेक्ट करें और वह आइटम सिलेक्ट करें जिसे खरीदा है। Stock Summary में Inward का मतलब खरीदा, Outward का मतलब बेचा और Closing Balance का मतलब उपलब्ध स्टॉक है।
सेल्स एंट्री | Sales Entry
Path : Gateway of Tally>Vouchers>Sales (F8)
उपरोक्त पथ के अनुसार सेल्स वाउचर ओपन करें और निम्न प्रकार से जानकारी दर्ज करें-
Sales Voucher Creation
- Voucher Mode : वाउचर मोड Item Invoice होना चाहिए, बदलने के लिए Ctrl+H प्रेस करें।
- Date : वाउचर एंट्री तारीख दर्ज करें।
- Party : Cash (नगद बिक्री के लिए)
- Sales Ledger : Sales A/c
- Name of Item : इसमे आइटम सिलेक्ट करें Samsung Galaxy A35
- Qty : 50
- Rate : 25500
नोट – Samsung Galaxy A35 की Qty और Rate दर्ज करने के बाद इंटर करें और दूसरा स्टॉक आइटम (Motorola G85) सिलेक्ट करें, और उसकी भी Qty और Rate दर्ज करें। इसी प्रकार सभी आइटम्स को एक-एक करके सिलेक्ट करेंगे और उनकी Qty और Rate दर्ज करेंगे। बाकी ऑप्शन को डिफ़ॉल्ट रखते हुए वाउचर Accept (Ctrl+A) कर लेंगे।
उपरोक्त सेल्स वाउचर मे दर्ज की गई जानकारी का प्रारूप टैली प्राइम मे निम्न प्रकार से दिखाई देगा।

वाउचर एक्सेप्ट करने के बाद बेचे गए माल की रिपोर्ट Gateway of Tally से Stock Summary में देख सकते है। यहाँ स्टॉक ग्रुप सिलेक्ट करें और वह आइटम सिलेक्ट करें जिसे बेचा है। Stock Summary में Inward का मतलब खरीदा, Outward का मतलब बेचा और Closing Balance का मतलब उपलब्ध स्टॉक है।
तो इस तरह से आप टैली प्राइम मे Purchase Sales Voucher Entry बना सकते हैं। वैसे तो इस लेख मे बहुत ही आसान भाषा में Purchase Sales Voucher Entry बनाना बताया गया है, लेकिन फिर भी आपको कोई समस्या आती है, तो कृपया उस समस्या से संबंधित कमेन्ट करें। आपकी समस्या का हल आपको जरूर रिप्लाइ किया जाएगा। कृपया अपना ईमेल आइडी जरूर लिखें।
धन्यवाद!
पढ़ना जारी रखें –
टैली प्राइम मे स्टॉक मास्टर्स कैसे क्रीऐट करें
टैली प्राइम के सभी ग्रुप्स का परिचय
टैली प्राइम के सभी वाउचर्स का परिचय
नोट – टैली प्राइम के सभी स्टेप बाई स्टेप नोट्स के लिए इस लिंक Tally Prime All Notes पर क्लिक करें –