इस लेख Accounting Journal Entry में वाउचर एंट्री से संबंधित आपको कुल 6 सेट मिलेंगे, इनका अभ्यास जर्नल एंट्री बनाने के लिए किया जा सकता है। कोई भी जो टैली सीखने के शुरुआती स्टेज मे है, उनके लिए ये सभी सेट्स बहुत ही उपयोगी है। इन सभी सेट्स मे व्यापार को उदाहरण मानते हुए लेन-देन के प्रश्नों को सिस्टमैटिक तरीके से क्रमबद्ध किया गया है।
नोट – Tally Prime सीरीज की सभी पोस्ट इस लिंक Complete Tally Series पर क्लिक करके प्राप्त करें।

Accounting Journal Entry Set 1
- शर्मा इन्टरप्राइज नाम से 500000 रु नगद के साथ नया व्यापार शुरू किया।
- स्टेट बैंक खाते में नगद जमा किया 40000 रु।
- मोहन से 10000 रु का उधार माल खरीदा।
- नगद माल बेचा कीमत 11000 रु।
- नगद वेतन भुगतान किया 5000 रु।
- नगद फर्नीचर खरीदा कीमत 4000 रु।
- बिजली शुल्क नगद भुगतान किया 1000 रु।
- दुकान किराया भुगतान किया 3000 रु।
- गुप्ता बिल्डर से एक प्रॉपर्टी उधार खरीदी कीमत 195000 रु।
- ऑफिस खर्चे के लिए स्टेट बैंक से 5000 रु पेमेंट किए।
- राकेश से 30000 रु का उधार माल खरीदा।
- मालिक ने निजी इस्तेमाल के लिए स्टेट बैंक से नगद 4000 रु निकाले।
- अनाथ आश्रम को 300 रु दान दिया।
- रानी को 10000 रु का उधार माल बेचा।
- मोहन को 3000 रु का माल वापस किया।
- प्रेम कुमार को 60000 रु का उधार माल बेचा।
- कीर्ती को 60000 रु का माल बेचा, जिसमे 50000 रु स्टेट बैंक खाते मे प्राप्त किए बाकी 10 दिनों के लिए उधार किए।
- 6000 रु की स्टेशनरी खरीदी भुगतान स्टेट बैंक खाते से किया।
Accounting Journal Entry Set 2
- गुप्ता इन्टरप्राइजेज नाम से नगद 200000 रु से कारोबार शुरू किया।
- ऑफिस के लिए फर्नीचर खरीदा कीमत 30000 रु।
- ऐक्सिस बैंक मे नया खाता खुलवाया तथा 100000 रु जमा किए।
- 45000 रु का कम्प्यूटर खरीदा भुगतान बैंक से किया।
- रीतिका से 60000 रु का उधार माल खरीदा।
- नगद माल बेचा कीमत 30000 रु।
- रमेश को 25000 रु का उधार माल बेचा।
- रीतिका के खाते पर 30000 रु ऐक्सिस बैंक खाते से ट्रान्सफर किए।
- रीतिका को 3000 रु का डैमेज माल वापस किया।
- 2000 रु की नगद स्टेशनरी खरीदी।
- 1000 रु मजदूरी भोलाराम को भुगतान की।
- रमेश से 2000 रु का माल वापस प्राप्त किया।
- रीतिका को 28000 रु का चेक दिया।
- रमेश से 15000 रु ऐक्सिस बैंक खाते पर प्राप्त किए।
- बजाज बीमा कम्पनी से 4000 रु का चेक प्राप्त किया, जिसे ऐक्सिस बैंक मे जमा कराया।
- रमेश से 8000 रु का चेक प्राप्त किया।
- चेक से 3000 रु किराय़ा भुगतान किया।
- मीना ट्रेडर्स से 20000 रु का उधार माल खरीदा तथा नगद भाडा दिया 1200 रु।
Accounting Journal Entry Set 3
- विनायक फैशन स्टोर नाम से 10,00,000 रु नगद तथा 50,000 रु स्टेट बैंक के साथ नया व्यापार चालू किया।
- गुप्ता से 22000 रु का नगद माल खरीदा।
- दुकान की मरम्मत के लिए 14000 रु स्टेट बैंक खाते से भुगतान किए।
- 36000 रु का 10% नगद छूट पर माल बेचा।
- 25000 रु का माल सूरज को बेचा तथा 20000 रु नगद प्राप्त किए, बाकी 20 दिनों के लिए उधार किए।
- गणेश को 3400 रु वेतन दिया।
- 500 रु का दान किया।
- 90000 रु बैंक ऑफ इण्डिया से लोन लिया।
- 12000 रु का दिनेश से उधार माल खरीदा।
- 2000 रु का माल ट्रान्सपोर्ट से बर्बाद हो गया।
- 600 रु माल लाने मे भाडा दिया।
- दुकान किराया 6000 रु चेक से भुगतान किया।
- सूरज ने 5000 रु की बेईमानी की।
- 12000 रु दिनेश को बैंक से भुगतान किया।
- विशाल फैशन स्टोर से 23000 रु का 20% व्यापारिक छूट के साथ नगद माल खरीदा।
- 3500 रु टेलीफोन सेक्यूरिटी जमा की।
- बैंक ऑफ इण्डिया को 54000 रु नगद भुगतान किया।
- 15000 रु की नगद मशीन खरीदी तथा फिटिंग के लिए 1500 रु नगद पेमेंट किया।
Accounting Journal Entry Set 4
- गणेशा ट्रेडर्स नाम से 8,00,000 लाख रु नगद के साथ नया व्यापार आरम्भ किया।
- ऑफिस के लिए फर्नीचर खरीदा कीमत 40000 रु।
- व्यापार के लिए बैंक ऑफ इंडिया मे नया खाता ओपन किया तथा 5,00,000 रु जमा किए।
- 25000 रु का कम्प्यूटर खरीदा तथा भुगतान चेक द्वारा किया।
- रीतिका से 50000 रु का उधार माल खरीदा।
- 30000 रु का नगद माल बेचा।
- कृष्णा को 25000 रु का उधार माल बेचा।
- मान्सी को खाते पर 30000 रु अड्वान्स भुगतान किए।
- रीतिका को 10000 रु का माल वापस किया।
- 3000 रु की नगद स्टेशनरी खरीदी।
- मजदूरी नगद भुगतान की 12000 रु।
- कृष्णा से 2000 रु का बिका माल वापस प्राप्त किया।
- रीतिका को 20000 रु का चेक दिया।
- कृष्णा से 15000 रु बैंक खाते पर प्राप्त किए।
- 4000 रु का बीमा प्रिमियम चेक से भुगतान किया।
- कृष्णा से 8000 रु का चेक प्राप्त किया।
- 3000 रु. किराया नगद भुगतान किया।
- मीना ट्रेडर्स से 20000 रु का उधार माल खरीदा।
- 14000 रु का नगद माल बेचा।
- 25000 रु का नगद माल खरीदा।
- 50000 रु का फर्नीचर खरीदा भुगतान चेक से किया।
- 80000 रु का 15% नगद छूट के साथ माल खरीदा।
- व्यापार के लिए 90000 रु की नगद मशीन खरीदी।
- 95000 रु का नगद माल बेचा।
Accounting Journal Entry Set 5
- नितिन ने 5,00,000 रु के साथ नितिन जनरल स्टोर नाम से नया व्यापार चालू किया।
- स्टेट बैंक मे खाता ओपन किया तथा 50000 रु नगद जमा किए।
- 50000 रु का नगद माल खरीदा तथा 2000 भाड़ा दिया।
- व्यापार के लिए 2,50,000 रु की लोडर गाड़ी नगद खरीदी।
- हरी ट्रेडर्स से 1,00,000 रु का उधार माल खरीदा।
- 50,000 रु का नगद माल बेचा, पेमेंट बैंक खाते मे प्राप्त किया।
- रमेश ट्रेडर्स को 25000 रु का उधार माल बेचा।
- रमेश ट्रेडर्स से 5000 रु का माल वापस प्राप्त किया।
- स्टॉफ को 15000 रु सैलरी नगद भुगतान की।
- चेक से 10,000 रु का किराया भुगतान किया।
- 75000 रु का 5% नगद छूट के साथ माल बेचा, पेमेंट खाते मे प्राप्त किया।
- टेलीफोन बिल 1000 रु नगद भुगतान किया।
- 5000 रु बीमा प्रीमियम नगद भुगतान किया।
- 25000 रु का ऑफिस के लिए नगद फर्नीचर खरीदा।
- हरी टेडर्स के अकाउण्ट पर नगद 50,000 रु भुगतान किए।
- रमेश ट्रेडर्स से 15000 रु का चेक प्राप्त किया और बैंक मे जमा कराया।
- 25000 रु का नगद माल बेचा।
- 5000 रु का बिका माल वापस लिया तथा नगद भुगतान किया।
- प्रिंटर रिपेयर के लिए 1000 रु नगद भुगतान किए।
- नितिन ने व्यापार से स्वयं के खर्चे के लिए 10000 रु नगद निकाले।
Accounting Journal Entry Set 6
- 2,00,000 रु नगद तथा 20,000 रु पंजाब नैशनल बैंक के साथ नया व्यापार आरम्भ किया।
- 10000 रु का नगद माल खरीदा तथा भुगतान अनलाइन बैंक से किया।
- 8000 रु का नगद कूलर खरीदा।
- अनिल से 1000 रु का नगद फर्नीचर खरीदा।
- हरीश से 1500 रु का उधार माल खरीदा।
- मंजू को 2800 रु का उधार माल बेचा।
- चंदन से 5800 रु का उधार माल खरीदा।
- चंदन को 800 रु का खरीदा माल वापस किया।
- नवीन से 4000 रु का माल खरीदा तथा भुगतान अनलाइन किया।
- गुप्ता जी को 1000 रु का माल उधार बेचा।
- गुप्ता जी से बेचे गए माल का 1000 रु अनलाइन खाते पर प्राप्त हुआ।
- कमीशन भुगतान किया 2000 रु।
- 4000 रु मजदूरी नगद भुगतान की।
- निजी उपयोग के लिए नगद 4000 रु आहरित किए।
- मंजू से 2800 रु का चेक प्राप्त किया, तथा बैंक मे जमा कराया।
- आनंद से 10000 रु का ऋण लिया।
- हरीश को 1500 रु नगद भुगतान किए।
- चंदन को 5000 रु चेक से भुगतान किए।
उपरोक्त दिए गए Accounting Journal Entry के सभी सेट्स की जर्नल एंट्री बनाएं, फिर टैली मे अभ्यास करें, इन प्रश्नों की प्रैक्टिस आपको टैली सीखने मे जरूर हेल्प करेगी। अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कृपया बेझिझक कमेन्ट करें।
Related Post
How to Make Entry in Accounting Vouchers in Hindi