Most Common 40 Windows Keyboard Shortcut List in Hindi

हैलो दोस्तों, क्या आप अपने कंप्यूटर पर काम करने की गति को बढ़ाना और समय बचाना चाहते हैं? यदि हाँ, तो Windows Keyboard Shortcut से संबंधित यह लेख आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Keyboard Shortcuts, जिसे हिंदी में “कुंजीपटल लघु मार्ग” कह सकते हैं, वास्तव में आपके कीबोर्ड पर बटनों का एक संयोजन (Combination) होते हैं। इन बटनों को एक साथ दबाने पर माउस का उपयोग किए बिना, किसी विशिष्ट कार्य को तुरंत निष्पादित (execute) किया जा सकता है।

ये शॉर्टकट न केवल आपके काम को तेज बनाते हैं, बल्कि आपके कार्यप्रवाह (workflow) को भी अधिक सुचारु (smooth) और कुशल बनाते हैं। कल्पना कीजिए: फाइलें खोलना, कॉपी-पेस्ट करना, स्क्रीनशॉट लेना, या एक एप्लिकेशन से दूसरे एप्लिकेशन पर जाना—ये सब बस कुछ ही कुंजियों को दबाकर किया जा सकता है!

उदाहरण के लिए:

  • Ctrl + C (कॉपी करने के लिए) और Ctrl + V (पेस्ट करने के लिए) सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले शॉर्टकट हैं।
  • Windows Key + D आपको तुरंत डेस्कटॉप पर ले जाता है।

इन शॉर्टकट्स को सीखने और उपयोग करने से, आप माउस पर निर्भरता कम करते हैं, जिससे आपकी उंगलियां माउस पर कम और कीबोर्ड पर अधिक रहती हैं। यह अंततः आपके उत्पादकता (productivity) को कई गुना बढ़ा सकता है।

चाहे आप एक छात्र हों, ऑफिस कर्मचारी, या एक पेशेवर, Windows Keyboard Shortcut में महारत हासिल करना आधुनिक कंप्यूटिंग का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह एक छोटा सा बदलाव है जो आपके दैनिक कंप्यूटर उपयोग के अनुभव में एक बड़ा अंतर ला सकता है।

तो आईए जानते है, सबसे अधिक स्तेमाल की जाने वाली वे Windows Keyboard Shortcut कौन सी हैं –

windows keyboard shortcut

General Windows Keyboard Shortcut

1. Ctrl+C : इसका उपयोग चयनित टेक्स्ट या फ़ाइल को कॉपी करने के लिए किया जाता है।

2. Ctrl+V : इसका उपयोग कॉपी की गई सामग्री को पेस्ट करने के लिए किया जाता है, जहां भी कॉपी या कट की गई सामग्री पेस्ट करनी है वह लोकैशन चुने और कीबोर्ड से Ctrl+V कुंजी दबाएं।

3. Ctrl+X : इस शॉर्टकट का उपयोग चयनित टेक्स्ट या फ़ाइल को कट करके क्लिपबोर्ड मेमोरी में ले जाने के लिए किया जाता है, ताकि बाद मे उस सामग्री को किसी अन्य जगह पेस्ट किया जा सके।

4. Ctrl+Z : इस शॉर्टकट कुंजी का उपयोग पिछली क्रिया को पूर्ववत करने के लिए किया जाता है। इसे अंडू (Undo) भी कहते हैं।

5. Ctrl+Y : इस शॉर्टकट का उपयोग पिछली क्रिया को दोहराने के लिए किया जाता है। यह Ctrl+Z का विपरीत होता है तथा यह शॉर्टकट तभी उपयोग मे आती है जब अंडू किया जाता है।

6. Ctrl+A : इस शॉर्टकट सके द्वारा भी आइटम को एक साथ सिलेक्ट किया जा सकता है।

7. Alt+Tab : इस शॉर्टकट का उपयोग खुली हुई मल्टीपल विंडो के बीच स्विच करने के लिए किया जाता है।

8. Windows+D : इस शॉर्टकट का उपयोग डेस्कटॉप दिखाने के लिए किया जाता है। इस शॉर्टकट को दबाने से सभी खुली विंडो मिनमाइज़ हो जाती हैं।

9. Windows+L : इस शॉर्टकट का उपयोग कंप्यूटर को लॉक करने के लिए किया जाता है।

10. Windows Key+E : इस शॉर्टकट का उपयोग फाइल एक्सप्लोरर (File Explorer) खोलने के लिए किया जाता है।

11. Windows Key+R : इस शॉर्टकट का उपयोग रन कमांड बॉक्स (Run Command Box) खोलने के लिए किया जाता है।

12. Ctrl+Shift+Esc : इस शॉर्टकट का उपयोग टास्क मैनेजर (Task Manager) खोलने के लिए किया जाता है। टास्क मैनेजर मे वर्तमान मे चल रही अप्लीकेशन, रैम, व सीपीयू आदि से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

13. Windows Key : इस शॉर्टकट का उपयोग स्टार्ट मेनू खोलने के लिए किया जाता है।

14. F1 : इस शॉर्टकट का उपयोग हेल्प विंडो ओपन करने के लिए किया जाता है, जिससे किसी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

15. F5 : इस शॉर्टकट का उपयोग डेस्कटॉप या सक्रिय विंडो को रिफ्रेश करने के लिए किया जाता है।

16. Alt + F4 : इस शॉर्टकट का उपयोग वर्तमान में खुली विंडो को बंद करने के लिए किया जाता है।

File and Folder Keyboard Shortcut

17. Enter : इस कुंजी का उपयोग चयनित आइटम को खोलने के लिए किया जाता है।

18. Alt+Enter : इस शॉर्टकट का उपयोग चयनित आइटम की प्रॉपर्टी जाँचने के लिए किया जाता है।

19. Ctrl+N : इस शॉर्टकट का उपयोग नई विंडो खोलने के लिए किया जाता है।

20. Ctrl+Shift+N : इस शॉर्टकट का उपयोग नया फ़ोल्डर बनाने के लिए किया जाता है।

21. Ctrl+S : इस शॉर्टकट का उपयोग वर्तमान फ़ाइल को सेव करने के लिए किया जाता है।

22. Ctrl+P : इस शॉर्टकट का उपयोग फाइल को प्रिन्ट करने के लिए किया जाता है।

23. Delete : इस कुंजी का उपयोग चयनित फ़ाइल/फ़ोल्डर को रीसायकल बिन में भेजने के लिए किया जाता है।

24. Shift+Delete : इस शॉर्टकट का उपयोग चयनित फाइल/फ़ोल्डर को पर्मानेंट डिलीट करने के लिए किया जाता है।

Web Browser and Internet Shortcut

25. F5 : इस शॉर्टकट का उपयोग पेज रिफ्रेश करने के लिए किया जाता है।

26. Ctrl+T : इस शॉर्टकट का उपयोग एक नया टैब खोलने के लिए किया जाता है।

27. Ctrl+Tab : इस शॉर्टकट का उपयोग मल्टीपल टैब के बीच स्विच करने के लिए किया जाता है।

28. Ctrl+F4 : इस शॉर्टकट का उपयोग सक्रिय (Active) टैब या विंडो को बंद करने के लिए किया जाता है।

29. Ctrl+Shift+T : इस शॉर्टकट का उपयोग हाल ही में बंद किए गए टैब को फिर से खोलने के लिए किया जाता है।

30. Ctrl+D : इस शॉर्टकट का उपयोग वर्तमान पृष्ठ को बुकमार्क करने के लिए किया जाता है।

31. Ctrl+P : इस शॉर्टकट का उपयोग वर्तमान पृष्ठ को प्रिंट करने के लिए किया जाता है। 

Text Formatting and Editing Shortcut

32. Ctrl+B : इस शॉर्टकट का उपयोग चयनित टेक्सट को बोल्ड करने के लिए किया जाता है।

33. Ctrl+I : इस शॉर्टकट का उपयोग चयनित टेक्सट को तिरछा करने के लिए किया जाता है।

34. Ctrl+U : इस शॉर्टकट का उपयोग चयनित टेक्सट को अन्डरलाइन करने के लिए किया जाता है।

35. Home : इस शॉर्टकट का उपयोग कर्सर को लाइन की शुरुआत मे जाने के लिए किया जाता है।

36. End : इस शॉर्टकट का उपयोग कर्सर को लाइन के अंत मे जाने के लिए किया जाता है।

37. Ctrl+A : इस शॉर्टकट का उपयोग सम्पूर्ण टेक्सट को सिलेक्ट करने के लिए जाता है।

38. Backspace : इस कुंजी का उपयोग बाईं तरफ टेक्सट डिलीट करने के लिए किया जाता है।

39. Del : इस कुंजी का उपयोग दाईं तरफ टेक्सट डिलीट करने के लिए किया जाता है।

Other Keyboard Shortcut List-

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड कीबोर्ड शॉर्टकट

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कीबोर्ड शॉर्टकट

माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट कीबोर्ड शॉर्टकट

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ कीबोर्ड शॉर्टकट

टैली प्राइम कीबोर्ड शॉर्टकट

कोरल ड्रॉ कीबोर्ड शॉर्टकट

फॉटोशॉप कीबोर्ड शॉर्टकट

लिब्रे ऑफिस राइटर कीबोर्ड शॉर्टकट

लिब्रे ऑफिस कैल्क कीबोर्ड शॉर्टकट

लिब्रे ऑफिस इम्प्रेस कीबोर्ड शॉर्टकट

Share This Page

Leave a Comment