What is the use of Bill-wise Details in Tally Prime

Tally Prime के अंतर्गत यह लेख Bill-wise Details से संबंधित है। टैली प्राइम में ट्रेडिंग व नॉन-ट्रेडिंग खातों के लिए प्रत्येक बिल को ट्रैक किया जा सकता है। Bill-wise Details के द्वारा खर्चों के बिलों का भुगतान, भुगतान की जाने वाली किस्तों या प्राप्त होने वाली राशियों को आसानी से अडजस्ट व ट्रैक किया जा सकता है। Tally Prime इसके लिए Bill-wise Details की सुविधा प्रदान करता है। तो चलिए जानते हैं, Bill-wise details क्या होता है, और इसका उपयोग किसलिए और कैसे किया जाता है।

bill-wise details in tally prime

Bill-wise Details क्या होता है?

टैली प्राइम में बिल-वाइज डिटेल्स (Bill-wise Details) का उपयोग हर एक सेल्स (Sales) और परचेज (Purchase) इनवॉइस (Invoice) का अलग-अलग हिसाब रखने और बकाया भुगतान (outstanding payments) को ट्रैक करने के लिए किया जाता है, जिससे पता चलता है कि कौन सा बिल कब बना, कितना भुगतान हुआ और कितना बकाया है, जिससे देनदारियों और प्राप्तियों (payables/receivables) को मैनेज करना आसान हो जाता है।

Bill-wise Details के मुख्य उपयोग-

  • लेन-देन को ट्रैक करना: हर बिल को एक अलग इकाई के रूप में ट्रैक करता है, जिससे लेन-देन में स्पष्टता आती है.
  • भुगतान प्रबंधन: ग्राहकों और सप्लायर्स से आने वाले और जाने वाले भुगतानों को विशिष्ट बिलों से जोड़ता है, यह जानने में मदद करता है कि किस बिल के लिए पैसे लेने या देने हैं.
  • बकाया राशि की जानकारी: यह देखने में मदद करता है कि कौन से बिल ड्यू (due) हैं और कितने समय से बकाया हैं।
  • एडजस्टमेंट (समायोजन): भुगतान या रसीद को एक विशिष्ट इनवॉइस से लिंक करने के लिए “New Reference”, “Against Reference”, “Advance” और “On Account” जैसे तरीकों का उपयोग करने की अनुमति देता है.
  • गैर-व्यापारिक खातों के लिए: ऋण (Loans) और किस्तों (Installments) जैसे गैर-व्यापारिक खातों के लिए भी बिल-वार विवरण ट्रैक करने की सुविधा देता है. 

बिल-वाइज़ डिटेल्स को सक्रिय करना | Enable Bill-wise Details in Tally Prime

Bill-wise Details फीचर Tally Prime मे डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन होता है, लेकिन अगर यह फीचर ऑन (On) नहीं है, तो इसे निम्न तरह से स्टार्ट कर सकते हैं।

Path : Gateway of Tally>Alt + K (Company)> F11 (Features)>Enable Bill-wise Entry – Yes

बिल-वाइज़ डिटेल्स को लेजर मे सक्रिय करना | Enable Bill-wise Details in Ledgers

जब भी किसी पार्टी के खाते मे Bill-wise Details को सक्रिय करना है, तो उस पार्टी के लेजर को क्रीऐट करते समय बिल-वाइज़ डिटेल्स को सक्रिय कर सकते हैं। इसके लिए निम्न विकल्प को Yes करना होगा।

  • Maintain balances bill-by-bill : इसे Yes सेट करने से लेजर मे Bill-wise Details सक्रिय हो जाएगा।
  • Default credit period : इसमे डिफ़ॉल्ट रूप से पार्टी के लिए क्रेडिट पीरीअड सेट कर सकते है, कि पार्टी कितने दिनों के बाद भुगतान करेगी।
  • Check for credit days during voucher entry : इसे Yes सेट करने से वाउचर एंट्री करते समय एक वार्निंग आएगी अगर क्रेडिट पीरीअड, डिफ़ॉल्ट पीरीअड से अधिक सेट किया गया है।

नोट – अगर पार्टी का खाता पहले से बना हुआ है, तो लेजर को Alter करके इस फीचर को चालू कर सकते हैं।

बिल-वाइज़ डिटेल्स के साथ माल खरीदना | Goods Purchase using Bill-wise Details

प्रश्न – विजय इलेक्ट्रॉनिक्स से 10 पीस Samsung 32″ Smart TV, @13000/pcs के भाव से खरीदी तथा पेमेंट 30 दिन के लिए उधार किया।

उपरोक्त प्रश्न की एंट्री बनाने के लिए पहले स्टॉक आइटम व पार्टी का लेजर क्रीऐट कर लेंगे। इसके बाद निम्न प्रकार से एंट्री दर्ज करेंगे।

नोट – टैली प्राइम मे लेजर व स्टॉक आइटम कैसे बनाते है जानें।

Path : Gateway of Tally>Vouchers>Purchase (F9)

उपरोक्त पाथ के अनुसार जाने पर Purchase Voucher खुलेगा, अब इस वाउचर मे निम्न प्रकार से जानकारी दर्ज करें।

  • Voucher Mode : Item invoice (Ctrl + H for change)
  • Date : Fill entry date (F2 for change)
  • Invoice No : Fill purchase bill number
  • Date : Fill bill date
  • Party Name : Vijay Electronics
  • Purchase Ledger : Purchase A/c
  • Name of Item : Samsung 32″ Smart TV
  • Qty : 10
  • Rate : 13000

Bill-wise details : आइटम की डिटेल्स पूरी होने के बाद बिल-वाइज़ डिटेल्स की विंडो ओपन होगी, जिसमे नीम तरह से डिटेल्स भरेंगे।

  • Method of Adj : New Ref
  • Name : 01 (Fill bill number or name)
  • Due Date : 30 Days

सभी डिटेल्स भरने के बाद वाउचर एक्सेप्ट कर लेंगे और इस तरह Bill-wise Details का उपयोग करते हुए पर्चेज एंट्री बना सकते हैं। उपरोक्त एंट्री का प्रारूप टैली प्राइम मे निम्न प्रकार से दिखाई देगा।

Goods Purchase using Bill-Wise Details

Bill-wise details मे Method of Adj. क्या होता है?

वाउचर एंट्री मे बिल बनाते समय Method of Adj. बिलों की भुगतान व प्राप्ति से संबंधित बलेन्स को एडजस्टमेंट करने के लिए विभिन्न ऑप्शन उपलब्ध कराता है, जो इस प्रकार हैं-

  1. Advance : इसका उपयोग तब किया जाता है जब पार्टी से एडवांस मे पेमेंट लिया गया हो।
  2. Agst Ref : इसका उपयोग तब किया जाता है जब बकाया बिलों की रिसीप्ट या पेमेंट की एंट्री की जाती है।
  3. New Ref : इसका उपयोग उधार बिक्री व खरीद के लिए करते है, जिसका पेमेंट बाद मे भुगतान किया जाएगा।
  4. On Account : इसका उपयोग व्याज भुगतान या प्राप्ति की एंट्री करने के लिए करते है। साथ ही उन एंट्री को भी किया जा सकता है जिनके बारे मे स्योरिटी नहीं होती कि पार्टी ने किस बिल के लिए भुगतान किया है।

बिल-वाइज़ डिटेल्स का उपयोग करके पार्टी का बकाया पेमेंट करना | Payment to Party using Bill-wise Details

प्रश्न – विजय इलेक्ट्रानिक्स का बकाया बिल Rs 130000 नगद भुगतान किया।

उपरोक्त प्रश्न की एंट्री निम्न प्रकार से दर्ज करेंगे।

Path : Gateway of Tally>Vouchers>Payment (F5)

उपरोक्त पाथ के अनुसार जाने पर Payment Voucher खुलेगा, अब इस वाउचर मे निम्न प्रकार से जानकारी दर्ज करें।

  • Voucher Mode : Double Entry (Ctrl +H for change)
  • Date : Fill the payment date (F2 for change)
  • Dr : Vijay Electronics
  • Amount : 130000
  • Bill-wise details for : यहाँ विजय इलेक्ट्रानिक्स के पेंडिंग बिल के लिए Bill-wise details for स्क्रीन प्रदर्शित होगी, इसमे निम्न प्रकार से जानकारी दर्ज करें।
  • Type of Ref : Agst Ref
  • Name : 01 (यहाँ पेंडिंग बिल्स की लिस्ट प्रदर्शित होगी, इसमे मे जिस बिल का पेमेंट होना है वह सलेक्ट करेंगे)
  • Due Date : 30 days (यह स्वतः सलेक्ट हो जाएगा)
  • Amount : इस फील्ड मे बलेन्स स्वतः अपडेट हो जाएगा। यदि पार्टी ने पूरा पेमेंट नहीं किया है तथा पार्टी किस्तों मे पेमेंट कर रही है, तो जितना पेमेंट किया है वह अमाउन्ट दर्ज करे तथा बकाया बलेन्स के लिए नया बिल अपडेट करें।
  • Cr : Cash A/c

सभी डिटेल्स भरने के बाद वाउचर को एक्सेप्ट कर लेंगे। इस तरह से Bill-wise details का उपयोग करते हुए पार्टी का बकाया बिल भुगतान कर सकते हैं।

Bill-wise Details के अनुसार बकाया बिलों की सूची देखना

पार्टियों से किए गए लेनदेन के बिलों की रिपोर्ट देखने के लिए; जैसे कब किस पार्टी को पेमेंट करना है, और कब किस पार्टी से पेमेंट रिसीव करना है। इसे निम्न तरह से देख सकते हैं।

Path : Gateway of Tally>Display more Reports>Statement of Accounts>Outstanding

आउट्स्टैन्डिंग के द्वारा बिलों को निम्न प्रकार से देखा जा सकता है।

  1. Receivables : यहाँ से उन बिलों की सूची देख सकते है, जिनसे बकाया रिसीव करना है।
  2. Payables : यहाँ से उन बिलों की सूची देख सकते है, जिनको बकाया पेमेंट करना है।
  3. Ledger : यहाँ से लेजर के अनुसार बकाया बिलों की सूची देख सकते हैं।
  4. Group : यहाँ से ग्रुप के अनुसार बकाया बिलों की सूची देखी जा सकती है।

पेंडिंग बिलों को उपरोक्त मेथड के अनुसार देखा जा सकता है इसके अलावा F2 कुंजी के द्वारा पीरीअड बदलकर अलग-अलग डेट के बिलों को एक साथ देखा जा सकता है। Bill-wise Details का उपयोग करते हुए हम यह भी पता कर सकते है कि किस पार्टी की पेमेंट डेट (Payment Date) क्या है और कितने दिन ओवर हो चुके है।

नोट – टैली प्राइम से संबंधित सम्पूर्ण नोट्स के लिए क्लिक करें

पढ़ना जारी रखें –

टैली प्राइम मे स्टॉक मास्टर्स कैसे क्रीऐट करें

टैली प्राइम के सभी ग्रुप्स का परिचय

टैली प्राइम के सभी वाउचर्स का परिचय

टैली प्राइम मे गोडाउन का उपयोग करना

टैली प्राइम मे माल वापसी की एंट्री बनाना

Share This Page

Leave a Comment