Tally Prime : 70+ Important Ledger and their Group in Hindi

आज इस लेख Ledger and their Group के अंतर्गत आप 70+ लेजर तथा उनके ग्रुप्स जानेंगे जो आपकी Accounting Skills को और अधिक बढ़ा देंगे। टैली में लेजर का उपयोग विभिन्न प्रकार के लेनदेन, आय-व्यय, संपत्तियों आदि की एंट्री बनाने के लिए किया जाता है। इस ब्लॉग में लेजर की मूल अवधारणा, विभिन्न प्रकार के लेजर व ग्रुप और टैली में लेजर को कैसे बनाए, इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Table of Contents

लेजर क्या होती है? | What is Ledger?

लेजर एक खताबही होती है, इसमे सभी प्रकार के व्यापारिक खाते (Trading Account) ओपन किए जाते हैं। व्यापार मे जो भी लेन-देन किए जाते है, उन सभी लेन-देन की धनराशि को वाउचर्स मे रिकार्ड करने के लिए खाते (Account) बनाए जाते हैं। ये सभी खाते लेजर (Ledger) मे ओपन किए जाते है, इसीलिए इन खातों को लेजर भी कहते हैं। ये लेजर किसी व्यक्ति, पार्टी, कंपनी, संस्था, संपत्ति, खर्चे, आय, व्यय आदि के नाम पर बनाए जाते हैं।

टैली प्राइम मे नया लेजर बनाना | New Ledger in Tally Prime

नोट- Tally Prime मे 2 लेजर Cash A/c और Profit & Loss A/c पहले से बने होते है। एक नया लेजर निम्न प्रकार से बनाया जा सकता है।

Path : Gateway of Tally>Create>Ledger

Ledger Creation

  • Ledger Name : Shop Rent A/c
  • Under : Indirect Expenses
Ledger and their Group
Tally Prime : ledger creation window

नोट – लेजर बनाते समय, Name और Under के अलावा कई और विकल्प भी आते हैं जिन्हे जरूरी हो तो सेट करे, नहीं तो डिफ़ॉल्ट सेट रहने दें। अलग-अलग प्रकार के लेजर के लिए अलग-अलग ऑप्शन आते है। जैसे किसी पार्टी का लेजर बनाते वक्त उसकी Contact Details भरने के लिए ऑप्शन आते है, बैंक की लेजर बनाते वक्त Bank Details के ऑप्शन व किसी संपत्ति व खर्चों के लेजर के लिए उनके अनुसार ऑप्शन आते है। आप जरूरत के अनुसार डिटेल्स भर सकते हैं, मुख्य रूप से आपको Ledger Name और Under Group भरना होता है।

डिटेल्स भरने के बाद Ledger Creation स्क्रीन Accept कर लें। इसी तरह अन्य लेजर भी बना सकते हैं।

लेजर को अपडेट/डिलीट करना | Ledger Update/Delete

Path : Gateway of Tally>Alter>Ledger

टैली प्राइम मे यूजर द्वारा बनाए किसी भी लेजर को अपडेट या डिलीट करने के लिए ऊपर दिए गए पाथ के अनुसार लेजर ओपन करें, अब अगर लेजर को अपडेट करना है तो लेजर डिटेल्स को अपडेट करके Accept कर लें। इस तरह लेजर अपडेट हो जाएगा।

यदि लेजर को डिलीट करना है तो लेजर को ओपन करे तथा Alt + D प्रेस करे तथा कान्फर्मैशन के लिए Yes करें, इस तरह लेजर डिलीट हो जाएगा। ध्यान रहे जिस लेजर को डिलीट कर रहे है उसका उपयोग पहले वाउचर एंट्री मे नहीं होना चाहिए, नहीं तो लेजर डिलीट नहीं होगा। इसके लिए पहले उस लेजर से संबंधित एंट्री डिलीट करनी होगी।

लेजर के ग्रुप क्या हैं? | What is Ledger Group?

जैसा की हम जानते हैं, टैली सभी रिपोर्ट्स जैसे – Balance sheet, Profit & Loss, Trail Balance आदि को आटोमेटिक तरीके जनरेट करता है। टैली मे सभी रिपोर्ट्स स्वयं से रेडी इसलिए हो पाती हैं, क्योंकि किसी भी लेजर (खाता) को टैली द्वारा निर्मित किसी न किसी ग्रुप (Group) के नीचे रखा जाता है। जब हम लेजर को टैली द्वारा निर्मित ग्रुप के अंडर (Under) रखते हैं, तो इसका मतलब यह हुआ; हम टैली को उस लेजर का नेचर बता देते हैं, कि वह किस प्रकार का लेजर है। जिससे टैली आसानी से सभी रिपोर्ट्स आटोमेटिक तरीके से रेडी कर पाए।

उदाहरण के लिए जैसे – विज्ञापन खर्च (Advertisement Expense A/c) नाम का लेजर को अप्रत्यक्ष खर्च (Indirect Expenses) ग्रुप के अन्डर रखा जाता है। इससे टैली को पता चलता है कि यह अप्रत्यक्ष खर्च से संबंधित खाता है। अब टैली रिपोर्ट तैयार करने के लिए यह निर्णय ले सकता है कि विज्ञापन खर्च को किस तरह से जोड़ा या घटाया जाएगा।

लेजर्स और उनके ग्रुप्स की लिस्ट | List of Ledger and their Group

Sr.Ledger NameGroup Name
1Purchase A/cPurchase Account
2Purchase Return A/cPurchase Account
3Sales Account A/cSales Account
4Sales Return A/cSales Account
5Capital A/cCapital Account
6Drawing A/cCapital Account
7Staff SalaryIndirect Expenses
8Electricity BillIndirect Expenses
Shop RentIndirect Expenses
10 Water BillIndirect Expenses
11Repairing ChargesIndirect Expenses
12 Tea ExpenseIndirect Expenses
13 AdvertisementIndirect Expenses
14 Commission PaidIndirect Expenses
15 Discount PaidIndirect Expenses
16 Goods Loss by FireIndirect Expenses
17 Goods Loss by TransportIndirect Expenses
18 Bad Debts A/cIndirect Expenses
19Donation A/cIndirect Expenses
20Bank ChargesIndirect Expenses
21Courier & PostagesIndirect Expenses
22Insurance PremiumIndirect Expenses
23Toll Tax OutwardIndirect Expenses
24Audit FeesIndirect Expenses
25Stationary A/cIndirect Expenses
26Sundry ExpensesIndirect Expenses
27Office SuppliesIndirect Expenses
28Packaging ExpensesIndirect Expenses
29Shipping & DeliveryIndirect Expenses
30Depreciation on MachineryIndirect Expenses
31Freight OutwardIndirect Expenses
32Freight InwardDirect Expenses
33Wages on ProductionDirect Expenses
34Salaries on ProductionDirect Expenses
35 Manufacturing ChargesDirect Expenses
36 Coal & Fuels on ProductionDirect Expenses
37 Electricity Bill on ProductionDirect Expenses
38 Royalties Paid Direct Expenses
39 Toll Tax InwardDirect Expenses
40 Interest Received from BankIndirect Income
41 Interest on InvestmentIndirect Income
42Interest on Loan GivenIndirect Income
43 Rental IncomeIndirect Income
44 Insurance Claim ReceivedIndirect Income
45 Income from CommissionIndirect Income
46 Income from Scrap SaleIndirect Income
47 Income from Foreign ExchangeIndirect Income
48 Discount ReceivedIndirect Income
49Bad Debts ReceivedIndirect Income
50Income from Goods SaleDirect Income
51 Income from Service SaleDirect Income
52Showroom/ShopFixed Assets
53Computer & PrintersFixed Assets
54Motor & VehicleFixed Assets
55Tools & MachineryFixed Assets
56Air Conditioners & CoolerFixed Assets
57Land and BuildingsFixed Assets
58 Security DepositFixed Assets
59 Furniture’s & FittingsFixed Assets
60Office Equipment’sFixed Assets
61Patents, Trademark, GoodwillFixed Assets
62Bills ReceivableCurrent Assets
63Stock & MaterialsCurrent Assets
64Customer PartySundry Debtor
65Supplier PartySundry Creditor
66Loan Taken from BankLoan & Lability
67Advance Given to PartySundry Debtor
68 Advance Given to Friend & RelativesLoan & Advance
69Advance Taken from PartyCurrent Lability
70Bills PayableCurrent Lability
71Bank A/cBank Account
72Overdraft Bank A/cBank OD A/c
73Mutual FundInvestment
List of Ledger and their Group

निष्कर्ष | Conclusion

आज के इस ब्लॉग Ledger and their Group के अंतर्गत आपने लेजर से संबंधित कई बाते जानी, जैसे – लेजर क्या होता है, इसे टैली मे कैसे बनाते है, विभिन्न प्रकार के लेजर क्या होते है और लेजर का ग्रुप के साथ क्या संबंध है। ये सभी लेजर किसी भी व्यापार मे सबसे अधिक स्तेमाल होने वाले लेजर है। अगर आप इन्हे याद कर लेते है तो आपकी अकाउंटिंग स्किल बहुत मजबूत हो जाएगी तथा नौकरी व इंटरव्यू आदि मे बहुत मदद मिलेगी। अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो कृपया कमेन्ट करें, तथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे जो टैली सीखना चाहता हो।

धन्यवाद!

यह लेख भी पढ़ें

अकाउंटिंग और बुककीपिंग की मुख्य बातें

अकाउंटिंग शब्दावली के मुख्य शब्द

खातों के सुनहरे नियम

जर्नल एंट्री कैसे बनाएं, सीखें।

Share This Page

Leave a Comment